{"_id":"62fe7d81b289bd32f077f066","slug":"instructions-to-blacklist-the-executing-organization-shamli-news-mrt6015661186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था को ब्लेक लिस्ट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था को ब्लेक लिस्ट करने के निर्देश
विज्ञापन
थानाभवन सर्किट हाऊस में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करती राज्यमंत्री विजय लक्ष्म?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ग्राम्य विकास व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों के साथ मिड-डे मील का स्वाद चखा। वहीं, करोड़ी मेहरमपुर में जल जीवन योजना का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्यदायी संस्था को दस दिन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित न होने पर काली सूची में डालने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने बंतीखेड़ा में ग्राम सचिवालय का निरीक्षण कर मीटिंग हॉल, जनसेवा केंद्र व संचालित अन्य कार्यालयों की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को तहसील के चक्कर न काटने पड़े। इसलिए उन्हें गांव में ही खसरा, खतौनी, पेंशन, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि सुविधा मिले। इसके बाद उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री ने गांव में आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व स्टाफ की उपस्थिति देखी। इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ ने बच्चों के साथ मिड-डे मील का स्वाद चखा। इसके बाद राज्यमंत्री ने कक्षा दो के बच्चों से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई। उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि जनपद के 180 स्कूलों में स्मार्ट क्लास हैं।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यमंत्री ने गांव में गोआश्रय स्थल पहुंचकर गुड़ व हरा चारा खिलाया। बाबरी स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर पौधरोपण के निर्देश दिए। तत्पश्चात बाबरी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर फर्नीचर, वॉल पेंटिंग, खेल-खिलौने की प्रशंसा की। कादरगढ़ में नारी सशक्तीकरण कलस्टर का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं द्वारा लगाए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। थाना भवन में वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया समाज के लोगों की समस्या सुनीं।
राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत करोड़ी-धनेना संपर्क मार्ग निर्माण का निरीक्षण किया। करोड़ी मेहरमपुर में जल जीवन योजना का निरीक्षण कर संतोषजनक कार्य नहीं पाया गया। जिस पर कार्यदायी संस्था को अगले 10 दिन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित न होने पर काली सूची में डालने के निर्देश दिए। इसके बाद कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए।
विकास कार्यों को देनी है गति
थाना भवन के सर्किट हाउस में विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को गति दें। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। वहीं, कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एसपी अभिषेक झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बंतीखेड़ा के आदर्श प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ मिड-डे मील का स्वाद चखती राज्यमंत्री विजय लक?- फोटो : SHAMLI

बंतीखेड़ा गांव में समूह की महिलाओं के साथ राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI