{"_id":"5e289b108ebc3e4ae83b99f5","slug":"instructions-not-to-be-negligent-in-checking-haryana-border-area-shamli-news-mrt465251174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बार्डर क्षेत्र की चेकिंग में लापरवाही न बरतने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बार्डर क्षेत्र की चेकिंग में लापरवाही न बरतने की हिदायत
विज्ञापन

शामली। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को झिंझाना थाने औचक निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि निरीक्षण में थाना परिसर की सफाई की स्थिति ठीक पाई गई। थाना परिसर की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत कराने और महिला शौचालय के निर्माण के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए। थाने में खड़े माल मुकदमाती वाहनों को निस्तारित करने के लिये हैडमोहर्रिर को दिशा निर्देश दिए। थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव की जानकारी ली गई और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि थाने पर होमगार्ड कार्यालय से ड्यूटी हेतु भेजे गये होमगार्ड्स ड्यूटी रजिस्टर को चैक किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह को प्रतिमाह ड्यूटी के संबंध मे होमगार्ड के मस्टरोल का स्वयं उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कर सत्यापन करने के बाद ही भुगतान के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए। एसपी ने निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। थाना प्रभारी को हिदायत दी गई कि हरियाणा बार्डर क्षेत्र में सख्ती के साथ चेकिंग व्यवस्था की जाए और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।