Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions for investigation on finding 700 fake voters in the survey

Shamli News: सर्वे में 700 मतदाता फर्जी मिलने पर जांच के निर्देश

Wed, 07 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation on finding 700 fake voters in the survey
सर्वे में 700 मतदाता फर्जी मिलने पर जांच के निर्देश
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर के फर्जी मतदाता व बीएलओ द्वारा की गई लापरवाही के बाद डीएम के आदेश पर टीम ने पहुंचकर वार्डों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान अधिकतर शिकायतें सही पाई गईं। चर्चा है कि नगर में 700 से अधिक फर्जी मतदाता मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार ने सभी बीएलओ को दोबारा जांच कर सभी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कहा है।
निर्वाचन आयोग के द्वारा 18 नवंबर को वोटर लिस्ट जारी करने के बाद नगर के अधिकांश वार्डों से डीएम व चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजे गए थे। आरोप था कि वार्डों के बीएलओ द्वारा मतदाताओं के सत्यापन के दौरान भारी लापरवाही बरतते हुए अधिकांश वार्डों में गांवों के मतदाताओं के साथ-साथ वार्डों से अपनी प्रोपटी बेचकर जा चुके लोगों, मृतकों, डबल वोटों के साथ जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है उनकी वोटों को जोड़ दिया। जिससे चुनाव के दौरान धांधली होने की आशंका है। शिकायत के द्वारा पूर्व में जांच के दौरान दो वार्डों से लगभग 300 मतदाताओं को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एक बार फिर नायब तहसीलदार गौरव कुमार नगर पालिका में पहुंचे तथा राजस्व विभाग की टीमों को लेकर वार्डों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि अधिकांश शिकायतें सही हैं तथा वार्डों में भारी मात्रा में इस प्रकार के मतदाताओं के नाम हैं। जांच के दौरान नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के भी नाम पाए गए। चर्चा है कि जांच के दौरान लगभग 700 मतदाताओं के नाम फर्जी मिले हैं। जिसके बाद नायाब तहसीलदार गौरव कुमार ने सभी बीएलओ व सुपरवाईजरों को मौके पर ही सख्त हिदायत देते हुए वार्डों से आई हुई आपत्तियों की जांच कर सत्यापन के कार्यों को पूरी निष्पक्षता के साथ करने के आदेश दिए। कहा कि किसी भी वार्ड से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि अगर बीएलओ निष्पक्षता के साथ जांच करें तो नगर में और अधिक फर्जी मतदाताओं के नाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टीम के साथ अभद्रता पर दौड़ी पुलिस, एक पकड़ा
कांधला। मंगलवार को नगर में फर्जी मतदाताओं के सत्यापन का कार्य चल रहा था। सत्यापन के कार्य के दौरान जब टीम नगर के मोहल्ला गुजरान में पहुंची तो वहां पर एक युवक ने जांच कर रही टीम का विरोध कर उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर लिया। शाम तक आरोपी थाने में ही बैठाए रखा था।

-
जांच के दौरान फर्जी मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उपजिलाधिकारी कार्यालय से उनका सही पता चल पाएगा। - गौरव कुमार नायब तहसीलदार कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed