फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions for disposal of debt letters

ऋण पत्रावलियों के निस्तारण के निर्देश

Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions for disposal of debt letters
शामली। डीएलआरसी की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने ऋण पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बैंक वार लंबित ऋण फाइलों की समीक्षा की। साथ ही बैंक अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। आधार कार्ड केंद्रों के संबंध में लीड बैंक मैनेजर शैलेष कुमार ने बताया कि 22 जगह आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आधार कार्ड बनाने तथा अपडेटेशन की कार्रवाई तेजी से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आधार कार्ड बनाने तथा अपडेटेशन के शुल्क की सूची केंद्र पर चस्पा की जाए। एलडीएम ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड बीआरसी सेंटर बनत, कांधला भभीसा, कैराना में ऊंचा गांव, ऊन में जलालाबाद में बनाए जा रहे हैं।

दिव्यांग श्रेणी के व्यक्ति सुपरवाइजर ऑपरेटरशिप वाले बैंक में अपने कार्ड बनवा सकते हैं। इन बैंकों में इंडियन बैंक मेरठ रोड शामली, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक वर्मा मार्केट शामली, पीएनबी झिंझाना, ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स जलालाबाद शामिल हैं। बैठक में पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed