फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspection of roadways buses

रोडवेज बसों का किया निरीक्षण

Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Inspection of roadways buses
शामली में रोडवेज बस अडडे पर बस में चालक से जानकारी लेते एआरटीओ - फोटो : SHAMLI
रोडवेज बसों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शामली बस अड्डे पर परिवहन निगम की बसों का भौतिक सत्यापन किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज वाजपेयी, कनिष्ठ केंद्र प्रभारी सुधा रानी की मौजूदगी में एआरटीओ मुंशीलाल ने बसों की जांच की।

एआरटीओ ने बसों में सीट बेल्ट, बैक मिरर, बैक लाइट, इंडिकेटर, फॉग लाइट, रिफ्लेक्टिव आदि की। इसके बाद बस चालकों की आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण अधिकारी ऋतु रानी ने चालकों की आंखों की जांच की तथा चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के बारे में समझाया गया और नशे की हालत में वाहन न चलाना, ओवरटेकिंग, तेज स्पीड से वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा चलाए गए अभियान में 10 वाहनों पर का चालान कर एक लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed