फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspection of land for water treatment plant

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि का किया निरीक्षण

Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Inspection of land for water treatment plant
कैराना में मामौर झील का निरीक्षण करतीं एसडीएम मणि अरोरा व जल निगम के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
कैराना। कई वर्षों से मामाौर झील के गंदे पानी से निजात दिलाने को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए किसानों की जमीन खरीदने की तैयारी है। सोमवार को एसडीएम और जल निगम के अधिकारियों ने मामौर झील पर पहुंचकर वाटर ट्रीट प्लांट के लिए भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कैराना से बड़े नाले द्वारा गंदी पानी पंजीठ होते हुए मामौर झील में समाता है। बरसात के दिनो में अक्सर झील ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। झील का गंदा पानी आसपास के किसानों के खेतों में घुसकर फसलें बरबाद कर देता है। इससे गांव में बीमारियां भी पैर पसारती हैं। चार माह पूर्व सहारनपुर से मामौर झील पर आए कमिश्नर ने मामौर झील को वेट लैंड बनाने तथा वाटर ट्रीट प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे। जल निगम ने मामौर के पास करीब एक हेक्टेयर भूमि पर वाटर ट्रीट प्लांट बनाने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। सोमवार को एसडीएम मणि अरोरा व जल निगम के एई के के वर्मा और जेई सौरभ त्यागी मामौर झील पर पहुंचे। झील का निरीक्षण करने के साथ ही इससे प्रभावित होने वाले किसानों की जमीन भी देखी। इसके अलावा वाटर ट्रीट प्लांट बनाने के लिए भी जमीन बेचने के इच्छुक किसानों की भूमि का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि वाटर ट्रीट प्लांट की एक हेक्टेयर भूमि खरीदने किसानों के आवेदन मिले थे। जिस किसान की भूमि मानक के अनुरूप होगी उसकी जमीन खरीद कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed