{"_id":"5dee94ea8ebc3e881b4c250a","slug":"inspection-of-land-for-water-treatment-plant-shamli-news-mrt4579151194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर ट्रीट प्लांट के लिए भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर ट्रीट प्लांट के लिए भूमि का किया निरीक्षण
विज्ञापन
कैराना। 15 दिन पहले अमर उजाला में पंजीठ में कैराना से जाने वाले गंदे नाले के पानी के कारण हेपेटाइटिस सी के प्रकोप की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व गंदे पानी से निजात पाने के लिए एसडीएम से कैराना और पंजीठ के बीच वाटर ट्रीट प्लांट लगवाने की मांग की थी। सोमवार को ग्रामीणों और जल निगम के अधिकारियों की बैठक के बाद गांव पंजीठ में वाटर ट्रीट प्लांट के लिए भूमि का सर्वे किया गया।
पंजीठ में हेपेटाइटिस सी के कारण कई ग्रामीण अपना उपचार दूसरे शहरों में करा रहे है। 26 नवंबर को अमर उजाला में इस समस्या को लेकर प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई थी। इसके दो दिन बाद मामौर झील पर पहुंचे मंडलायुक्त संजय कुमार ने कैराना से पंजीठ के रास्ते मामौर झील में जाने वाले गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए वाटर ट्रीट प्लांट लगाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान इरशाद के साथ पंजीठ के ग्रामीण कैराना तहसील में पहुंचे। भाजपा नेता पुष्कर सैनी ने बताया कि कैराना से नालों के द्वारा जो गंदा पानी मामौर झील में जाता हैं। उससे गांव पंजीठ बुरी तरह प्रभावित हैं। सोमवार को तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में जल निगम के अधिकारियों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों ने गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग करते हुए ट्रीट प्लांट गांव के पास लगवाने की मांग की। एसडीएम ने जल निगम की टीम के साथ वाटर ट्रीट प्लांट के लिए गांव पंजीठ के आसपास भूमि और तालाब का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जल निगम को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यह प्रस्ताव डीएम को भेजा जाएगा। इस दौरान तहसीलदार रणवीर सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता आर के जैन, सहायक अभियंता ओपी सिंह, अवर अभियन्ता सौरभ त्यागी, पंजीठ ग्राम प्रधान इरशाद पुष्कर सैनी आदि रहे।