फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Innovation, Anushka became the topper at CBSE Inter

सीबीएसई इंटर में अभिनव, अनुष्का बने टॉपर

Tue, 14 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Innovation, Anushka became the topper at CBSE Inter
शामली। सीबीएसई इंटर के घोषित हुए रिजल्ट में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के छात्र अभिनव गोयल और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्रा अनुष्का श्री ने संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया है। रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिलते ही स्कूलों में कुछ बच्चे पहुंच गए और उन्होंने खुशी मनाई। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से शहर की सड़कों, साइबर कैफे और मिठाई की दुकानों पर भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई 12वीं का दोपहर में रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिली। रिजल्ट की पहले से कोई सूचना न होने के कारण स्कूलों में भी कोई तैयारी नहीं की गई थी। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ तो स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया गया और रिजल्ट निकालने में जुट गए। शामली के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव गोयल और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनुष्का श्री ने जनपद में सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। अभिनव और अनुष्का दोनों ही मानविकी स्ट्रीम से हैं। दूसरे स्थान पर स्कॉटिश इंटरनेशनल के साइंस स्ट्रीम के छात्र कार्तिकेय सिंघल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर भी इसी स्कूल की साइंस स्ट्रीम की छात्रा आकांक्षा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिलने पर कुछ छात्र-छात्राएं मास्क लगाकर स्कूलों में पहुंच गए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खुशी मनाई, जबकि बाकी सभी छात्र-छात्राओं ने घर पर ही रहकर अपने परिजनों के साथ पास होने की खुशी मनाई। पिछले वर्षों की तरह इस बार सड़कों पर छात्रों की टोलियां खुशी मनाते हुए नजर नहीं आई। कोरोना संक्रमण की वजह से छात्र घर से बाहर नहीं निकले। साइबर कैफे और मिठाइयों की दुकानों पर भी छात्र नजर नहीं आए। वैसे भी जनपद में शाम चार बजे तक ही बाजार खुलने का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की वेबसाइट खुलने में लगा समय
शामली। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के काफी देर तक वेबसाइट नहीं खुल सकी। उस पर रिजल्ट अपलोड करने में काफी वक्त लगा। साइट न खुलने पर बोर्ड की तरफ से स्कूलों की ई मेेल पर भी रिजल्ट भेजा गया। कुछ स्कूलों ने ई-मेल से रिजल्ट उठाया। साइट न खुलने की वजह से भी अधिकतर छात्र-छात्राएं मोबाइल पर रिजल्ट नहीं देख पाए। अपना रिजल्ट जानने के लिए छात्र स्कूलों में फोन करते रहे। सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट रिजल्ट घोषित होने के काफी देर तक भी नहीं खुल सकी। उन्होंने मेल से रिजल्ट को उठाया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल में फोन पर अपने रिजल्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed