फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Injured by hitting him on the head with a stick, bike looted

Shamli News: सिर पर डंडा मारकर किया घायल, बाइक लूटी

Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Injured by hitting him on the head with a stick, bike looted
कैराना। तीतरवाड़ा रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव तीतरवाड़ा निवासी सरवर बाइक से शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कैराना से अपने गांव वापस जा रहा था। गांव बुच्चाखेड़ी ईंट भट्ठे से आगे नलकूप के पास चार बदमाशों ने बाइक सवार सरवर के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश सरवर की बाइक लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घायल सरवर को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि बाइक सवार सरवर का उपचार कराया गया है। वहीं बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed