फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information given to taxpayers about new Income Tax Acts

Shamli News: करदाताओं को नए आयकर अधिनियमों की दी जानकारी

Thu, 04 Sep 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Information given to taxpayers about new Income Tax Acts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आयकर विभाग शामली द्वारा टैक्सपेयर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्यमियों व व्यापारियों को नए आयकर अधिनियम, कर व्यवस्था में बदलाव की जानकारी दी गई।

हनुमानधाम स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयकर आयुक्त मुजफ्फरनगर आईआरएस आकाश बर्णवाल ने करदाताओं से ईमानदारी से कर देने, सही सूचनाएं देने, अग्रिम कर का समय से भुगतान करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में नए आयकर अधिनियम एवं कर व्यवस्था के बदलाव पर चर्चा की गई। व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों और करदाताओं ने भी अपने सुझाव व समस्याएं साझा कीं। आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा करदाताओं की समस्याओं और सुझावों का संज्ञान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नया आयकर अधिनियम, कर व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलाव, करदाताओं से अपेक्षाएं, अग्रिम कर, टैक्सपेयर सेवाएं आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजेश्वर बंसल, आशीष जैन, अंकित गोयल, विशाल गुप्ता, रामकुमार राय आदि व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे। इस दौरान आयकर आयुक्त ने जिले की तीनों टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यक्रम का संचालन आयकर अधिकारी लव तरार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed