{"_id":"5df534088ebc3e879b77ea6f","slug":"information-about-women-s-power-line-given-to-students-shamli-news-mrt4587919150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी गई वुमेन पॉवर लाइन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी गई वुमेन पॉवर लाइन की जानकारी
विज्ञापन
शामली/चौसाना। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं को वुमेन पावर लाइन की जानकारी देकर जागरूक किया गया। छात्राओं को फीड बैक फार्म भरने के बारे में भी बताया गया।
महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और एंटी रोमियो स्कवाड टीम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं से फीड बैक फार्म भरवाकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चल रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष आदर्श मंडी कर्मवीर सिंह ने छात्राओं को फीड बैक फार्म भरने की जानकारी दी। फार्म में हॉट स्पॉट को चिह्नत करने को कहा गया ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष ने छात्र एवं छात्राओं को वुमेन पावर लाइन 1090, डायल 112, एंटी रोमियो स्क्वायड, 1098 के संबंध बताया।
ज्योतिबा फूले इंटर कालेज में एंटी रोमियो स्क्वायड एवं महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके तहत चौसाना चौकी के एसआई लोकेश गौतम ने छात्राओं को डायल 112, वुमेन हेल्पलाइन, ट्विटर की जानकारी दी। छात्राओं को व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह देते हुए अपने आसपास अथवा आने जाने के रास्ते, चौक, चौराहों पर शरारती युवकों पर शिकंजा कसने के लिए जानकारी साझा करने के लिए फीड बैक फार्म भी भरवाए । इस दौरान प्रधानाचार्य गौरव सैनी व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजयी छात्राओं का स्वागत
गढ़ीपुख्ता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल में मंडल स्तर पर विजयी रही छात्राओं का स्वागत किया गया। तीन दिन पहले सिल्वर बैल्स स्कूल में संपन्न हुई जूनियर हाईस्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली स्कूल की छात्राओं निशा, खुशी, रिया, ईशा, साक्षी, मंजू, नाजिया, प्रिया और उपासना का ग्राम प्रधान नवीन कुमार, ग्राम सचिव सचिन और ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह और मेडल पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एकता, रानी, ममतेश, ममता, सिकेंद्र निर्वाल, प्रविंद्र उपस्थित रहे।