फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about traffic rules under road safety

Shamli News: सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों की दी जानकारी

Tue, 01 Aug 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Information about traffic rules under road safety
शामली। नगर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर यातायात प्रभारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन पर अंतिम दिन परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को रोड सेफ्टी चैंपियन के तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गुड सेमेरिटन के रूप में यातायात प्रभारी संजय राणा को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एवं यात्रीकर अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। यातायात प्रभारी संजय राणा द्वारा गुड सेमेरिटन स्कीम को आम जनमानस में पालन करने के लिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) व व्यक्ति है जो किसी घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर्स में जान बचाने के लिए चिकित्सा उपलब्ध कराए। ऐसे व्यक्तियों को शासन द्वारा निर्धारित धनराशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रोहित राजपूत, यात्रीकर अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शुक्ला, यातायात प्रभारी संजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed