फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about prevention of diseases in crops

दूसरे दिन भी किसानों को फसलों में बीमारियों से बचाव का प्रशिक्षण दिया

Fri, 18 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Information about prevention of diseases in crops
कैराना खंड विकास कार्यालय पर किसानों को फसलों में बीमारी से बचाव का प्रशिक्षण देते कृषि विभाग के - फोटो : SHAMLI
फसलों में रोगों से बचाव की जानकारी दी
विज्ञापन

कैराना। कैराना खंड विकास कार्यालय पर कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी किसानों को फसलों में होने वाले रोगों एवं उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत एक बार में 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान ब्लॉक प्रबंधक रोहित ने किसानों को सरसों, तिलहन आदि की फसलों में होने वाली बीमारियां तथा उनके बचाव की जानकारी दी गई। किसानों को सरसों की फसल की अधिक पैदावार करने को कहा गया हैं। इसके साथ ही खेतों पर जलाई जाने वाली पराली के नुकसान के बारे में भी बताते हुए पराली नहीं जलाने की अपील की गई हैं। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि जिन लोगों ने गलत तरीके से किस्त ले रखी हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चैहान, एडीओ कृषि महकार सिंह, ब्लॉक प्रबंधक रोहित, श्याम सिंह, सूर्यदेव व जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed