फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inflation increased before Navratri

नवरात्र से पहले बढ़ी महंगाई

Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inflation increased before Navratri
शामली में नवरात्र पर पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
नवरात्र से पहले बढ़ी महंगाई
विज्ञापन

शामली। नवरात्र शुरू होने से पहले ही महंगाई में एक बार फिर से वृद्धि हुई है। एक माह के भीतर ही खाद्य सामग्री के साथ सब्जियों के दाम बीस से तीस फीसदी तक बढ़ गए हैं। वहीं, नवरात्र में व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की भी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। सात अक्तूबर से नवरात्र की शुरूआत होगी। इन नौ दिनों में व्रत रखने वाले सिर्फ फलाहार को महत्व देते हैं। लेकिन फलों के दाम भी अचानक बढ़ गए हैं। ऐसे में आम आदमी की जेब पर भार पड़ना तय है।
महंगाई ने तो जीना मुहाल कर दिया है। अब उपवास सामग्री भी महंगी हो गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को आर्थिक परेशानी के दौर से गुजरना पडे़गा - एकता शर्मा, गृहणी, निवासी कृष्णा नगर।
विज्ञापन

कुछ ही दिनों में नवरात्र शुरू हो जाएगा। देवी की आराधना के लिए व्रत रखेंगे। लगातार बढ़ रही महंगाई ने तो लोगों को परेशानी में डाल दिया है - भावना देवी, गृहणी, मोहल्ला पंसारियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सामग्री हो या सब्जियां सभी के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। जिसका सीधा असर घर की रसोई पर पड़ रहा है - सपना बंसल, गृहणी, निवासी मोहल्ला ब्राह्मणान।

त्योहार के नजदीक आते ही कीमतों में उछाल आ गया है। जिसका सबसे अधिक असर आम आदमी पर पड़ रहा है। महंगाई पर नियंत्रण आवश्यक है - प्रियंका, गृहिणी, मोहल्ला ब्राह्मणान।
सामग्री एक माह पहले अब
आटा सिंघाड़ा 200 280
कुट्टू का आटा काला 150 200
कुट्टू का आटा सफेद 140 200
साबूदाना 80 100
सेंधा नमक 20 35
फलों के दाम
सेब 70 100
केला 40 50
अमरूद 40 50
सब्जी के ऐसे बढ़े दाम
लौकी 15 38
गोभी 60 80
भिंडी 30 60
बैंगन 30 50
तुरई 20 40
टमाटर 30 60
दालें भी हुईं महंगी
दाल अरहर 90 110
दाल मसूर 80 110
दाल खड़ी मसूर 70 90
दाल उड़द 90 120
नोट - फल सब्जियों और दालों के दाम प्रति किलोग्राम में हैं।

शामली में नवरात्र पर माँ दुर्गा की प्रतिमा की लेतीं महिलाएं

शामली में नवरात्र पर माँ दुर्गा की प्रतिमा की लेतीं महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed