फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Industries will get a boost due to investor summit

इन्वेस्टर सम्मिट होने से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Industries will get a boost due to investor summit
शामली। साईमा की बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन्वेस्टर सम्मिट से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। जिससे बेरोजगारी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

साईमा के अध्यक्ष अंकित गोयल के आवास पर कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को उद्यमियों की ओर पगड़ी पहनाकर व पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत जल्दी लखनऊ में इन्वेस्टर सम्मिट आयोजित का निर्णय लिया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के उद्यमी भी इन्वेस्टर सम्मिट में आएंगे। प्रदेश में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री लगने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य होंगे। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बेरोजगार न रहे, इस कार्य में आप सभी उद्यमियों के योगदान की आवश्यकता होगी।

रविवार को शहर की कमला कालोनी में साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने राज्य मंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संरक्षक अशोक बंसल, आलोक जैन, आशीष जैन, प्रवीण गोयल, आशीष अग्रवाल, रोहित गर्ग, अमित जैन, कुलदीप गोयल, पवन संगल, संगीत गोयल, सुशील सगल,अनुराग जैन, अनिल भार्गव, सुधाकर आर्य, अनुज गर्ग, भारत मित्तल आदि उद्यमी उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed