फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Industrial units shut down in Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में बंद होने लगीं औद्योगिक इकाई

Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Industrial units shut down in Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू में बंद होने लगीं औद्योगिक इकाइयां
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू लगातार जारी रहने से जिले की औद्योगिक इकाई बंद रहने से मजदूूरों की रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। अकेले रिमधुरा उद्योग पर पिछले सवा माह में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
जिले में रिमधुरा, रोलिंग मिल, पेपर मिल, स्टील, पीतल बर्तनों समेत लघु और बड़ी मिलाकर 300 औद्योगिक इकाइयां हैं। इनका 800-900 करोड़ रुपये प्रति माह टर्नओवर होता है। 70 प्रतिशत औद्योगिक इकाई बंद होने से हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रिमधुुरा औद्योगिक इकाई के स्वामी प्रविंद्र जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 30-32 रिमधुरे की औद्योगिक इकाई में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। मई माह के शुरुआत में कोरोना कर्फ्यू लगने से औद्योगिक इकाई बंद हैं। जिस कारण 75 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण के चलते 15- 20 करोड़ रुपये प्रभावित हुआ था। मई माह में नियमित कोरोना कर्फ्यू के चलते 18 प्रतिशत जीएसटी समेत रिमधुरा उद्योग को 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद है। औद्योगिक इकाइयों में यहां से माल नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन से उद्योगों की कमर टूट गई है। 70 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयां बंद पड़ी है। मारुति पेपर मिल के स्वामी राजेश्वर बंसल का कहना है कि पेपर उद्योग पर कोरोना कर्फ्यू का असर शुरू हो गया है। औद्योगिक इकाइयों में 20-25 प्रतिशत मजदूर नहीं आ रहे हैं। माल का उठान न होने और भुगतान की परेशानी उद्यमियों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed