{"_id":"631a2fc30cc7187251653bad","slug":"india-jodo-yatra-will-bring-change-in-the-country-deepak-saini-shamli-news-mrt6043218118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेश में परिवर्तन लाएगी भारत जोड़ों यात्रा: दीपक सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेश में परिवर्तन लाएगी भारत जोड़ों यात्रा: दीपक सैनी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने ऊन ब्लॉक के सींगरा और अहमदगढ़ में महंगाई हटाओ-देश बचाओ संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।
सींगरा गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। खोकसा गांव में सुरेश डबास के आवास पर बावरिया समाज के लोगों से मिलकर महंगाई पर चर्चा की गई। इसके बाद अहमदगढ़ में यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। देश के प्रधानमंत्री को गरीबों से ज्यादा उद्योगपतियों की चिंता है। देश में जातिवाद और धर्मवाद का बोलबाला है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि संदेश यात्रा के दौरान बावरिया समाज के परिवारों से उनकी परेशानियों के विषय में जाना गया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अश्वनी कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, सुधीर चौधरी आदि ने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा और महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस मौके पर प्रवीण तरार, रिजवान, हारुन अंसारी, देशबंधु बिंदल, अमित तोमर, प्रवीण, राहुल शर्मा, संदीप शर्मा, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।