फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   India Development Council celebrated the installation ceremony

भाविप ने मनाया अधिष्ठापन समारोह

Tue, 17 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
India Development Council celebrated the installation ceremony
शामली टंकी रोड पर भारत विकास परिषद महान के अधिष्ठापन समारोह में शपथ लेते नई कार्यकारिणी के सदस्य? - फोटो : SHAMLI
भाविप ने मनाया अधिष्ठापन समारोह
विज्ञापन

शामली। भारत विकास परिषद शामली महान का सातवां अधिष्ठापन व दायित्व बोध समारोह का आयोजन टंकी रोड स्थित विवाह मंडप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश, क्षेत्रीय सचिव विनीत संगल, कार्यक्रम अध्यक्ष शरद चंद्र, संरक्षक यशपाल सिंह पेलखा, श्रीपाल गोयल, पूर्व आईजी विजय गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव डॉ. आरके सिंह ने नई कार्यकारिणी 2022-2023 के लिए अध्यक्ष विनोद जैन, सचिव राजकुमार जैन, वित्त सचिव विकास शर्मा एडवोकेट महिला संयोजिका कोमल जैन और सदस्य डॉ. अजय वर्मा, अरुण बंसल, रवि संगल, संजीव उपाध्याय, योगेंद्र आर्य को शपथ दिलाई गई। क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भारत को जानो, समूह गान प्रतियोगिता, 11 कन्याओं की शादी सामूहिक रूप से कराने के लिए शाखा से आग्रह किया। संचालन संस्थापक अध्यक्ष मुकेश गर्ग एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बंसल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अनुज जैन, राजेश जैन रहे। अतिथियों ने उड़ान पत्रिका का विमोचन भी किया। सचिव राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय गान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्याम कुच्छल, प्रदीप बंसल, सुभाष संगल, रजत बंसल, आकाश वर्मा, शोभित बंसल, अमित सैनी, डॉ. अर्जुन वर्मा, प्रवीण गर्ग, डॉ. नीरज वशिष्ठ, वीरेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब से घनश्याम दास गर्ग, अध्यक्ष मनोज शर्मा, भारतीय विद्यार्थी संगम अध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव डॉ. अर्जुन वर्मा, मनोज सैनी, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा से राजकुमार कुच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed