फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indefinite strike of farmers begins on Delhi-Dehradun highway

Shamli News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sat, 07 Sep 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of farmers begins on Delhi-Dehradun highway
बाबरी क्षेत्र के गांव भाजू में किसानों के धरने पर बोलते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
बाबरी (शामली)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाजू में इंटरचेंज की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया। किसानों की एनएचएआई के परियोजना निदेशक से भी नोकझोंक हुई। धरने में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक कट नहीं मिलेगा, किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाजू गांव के पास शामली और मुजफ्फरनगर के किसान इंटरचेंज की मांग कर रहे है। जिसको लेकर पिछले दो दिन तक किसानों ने हाईवे पर काम नहीं होने दिया। शुक्रवार को निर्माण कंपनी के फिर से काम करने के लिए जाने की सूचना पर सुबह 11 बजे ही काफी संख्या में किसान भाजू में पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों की एनएचएआई के परियोजना निदेशक से भी नोकझोंक हुई। राकेश टिकैत ने कहा कि इतने समय से किसान कट की मांग कर रहे हैं, मगर मांग को पूरा नहीं किया जा रहा। कहा कि किसान कोई बाहरी देश से थोड़ी आया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने इस मामले में किसानों से बात तक करनी मुनासिब नहीं समझा है। कहा कि कट से कई गांव के ग्रामीणों को फायदा होगा। जब तक कट नहीं मिलेगा, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो हर गांव में हाईवे पर कट लगा दिए जाएगे। सूचना पर एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। एडीएम ने कहा कि किसानों की मांग से उच्चाधिकारियों को फिर से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक, कपिल खाटियान, बोबी प्रधान,वीर सिंह मलिक, देशराज भनेड़ा, पिंटू चौधरी,बिल्लू चौधरी,सरदार पाले सिंह, रविंद्र राणा, उपेंद्र , सुशील तोमर, बालिंदर प्रधान आदि मौजूद रहे।
परियोजना निदेशक पर लगाया फायरिंग की बात कहने का आरोप
राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें पता चला है कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने किसी को कहा है कि वह किसानों को डराने के लिए फायरिंग करा दें। राकेश ने कहा कि किसान किसी से डरने वाला नहीं है। दीवाली पर पटाखों के साथ-साथ किसान फायरिंग करना भी बखूबी जानता है। इसलिए कोई भी किसानों को कमजोर नहीं समझे।

पुलिस और पीएसी बल रहा मौजूद
किसानों के बवाल की आशंका के मद्देनजर भाजू कट के पास पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। इसके अलावा थाना प्रभारी भी डेरा डाले रहे। उधर, किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने के लिए टैंट लगाने का कार्य शुरू कर दिया। बारी-बारी से क्षेत्र के किसान धरना देंगे।

किसानों से वार्ता करने के लिए गए थे मगर किसान इंटरचेंज की मांग पर अड़े हैं। किसानों को इंटरचेंज के बदले सर्विसलेन बनाने का आश्वासन एनएचएआई ने दिया है। फिर से वार्ता की जाएगी। - संतोष कुमार, एडीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed