फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indefinite picket will be given at Bhakyu Collectorate from September 5

गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट में धरना 5 से

Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Indefinite picket will be given at Bhakyu Collectorate from September 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका सभागार में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें गन्ना भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में पांच सितंबर से होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई। पदाधिकारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि 5 सितंबर को धरना-प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य वक्ता होंगे। जिले की चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान न करके किसानों का आर्थिक शोषण कर रही हैं। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिले के पांचों ब्लॉकों में प्रचार कमेटी का गठन किया गया। जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान, चौधरी शौकिंद्र, डॉ. उदयवीर कनियान, गुड्डू बनत, योगेंद्र पंवार, अमरीश मलिक आदि को शामिल किया गया है। अध्यक्षता बाबा महिपाल ने की और संचालन देवराज पहलवान ने किया। इस मौके पर पप्पू भारसी, तालिबा चौधरी, असजद खां, पुष्कर सैनी, राजेश, आशीष, ओमपाल सैनी, मनोज तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed