फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased vigil in the district after violence in Delhi

दिल्ली में हिंसा के बाद जिले में बढ़ाई गई चौकसी

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased vigil in the district after violence in Delhi
कैराना में फ्लैग मार्च के दौरान सीओ कैराना से जानकारी लेते एसपी विनीत जायसवाल। - फोटो : SHAMLI
दिल्ली में हिंसा के बाद जिले में बढ़ाई गई चौकसी
विज्ञापन

शामली/कैराना। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है। जुमे की नमाज से एक दिन पहले एसपी ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकसी बरत रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। जुमे की नमाज पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी तैयारी की है। नमाज के दौरान धर्मस्थलों के निकट और संवेदनशील इलाकों में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने फव्वारा चौक, आजाद चौक, दिल्ली रोड आदि स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, कोतवाल प्रेमवीर राणा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कैराना में बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में मार्च किया। इस दौरान एसपी ने ईदगाह पर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से बात की तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति आकर उन्हें उकसाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया सेल पूरी तरह से सक्रिय है और व्हाट्सअप ग्रुप पर और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट डालता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed