{"_id":"67d31cdf954170879109b545","slug":"increased-demand-for-sugar-free-gujiya-shamli-news-c-26-1-sal1002-138451-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शुगर फ्री गुझिया की बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शुगर फ्री गुझिया की बढ़ी डिमांड
विज्ञापन
शामली। होली के रंगों में मिठास घोलने के लिए गुझियों का बाजार तैयार है। बाजारों में इस बार गुड़, ठंडई काजू से बनी कुछ नई वैरायटी की गुझिया देखने को मिल रही है। शुगर फ्री गुझिया लोगों की पसंद बनी हुई है। होली पर अपनों को गिफ्ट करने के लिए गुझिया की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गुझिया के दाम 10 फीसदी तक बढ़ गए हैं। नामी दुकानों पर 1600 रुपये किलो तक की गुझिया उपलब्ध हैं, जबकि बहुत सी दुकानों पर इसकी कीमत 500 रुपये प्रति किलो है। फव्वारा चौक के मिठाई विक्रेता समित, दिल्ली रोड के मुजीब, सुभाष ने बताया कि गुड़ से बनी गुझिया लोग खासा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ठंडई काजू की गुझिया, मोतीचूर की गुझिया, केसरिया आम लड्डू और काजू बर्फी प्रमुख रूप से शामिल है।
मनोज मित्तल, दीपक वर्मा ने बताया कि होली पर प्लेन गुझिया की मांग ज्यादा रहती है। इसके अलावा चाशनी से पगी, केसर और शुगर फ्री गुझिया, मिनी गुझिया भी लोग पसंद कर रहे हैं। रमेश बताते हैं कि प्लेन गुझिया, केसर गुझिया, काजू गुझिया और बूंदी गुझिया को गिफ्ट पैक में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
काफी लोगों ने इसकी एडवांस बुकिंग भी करवाई है। इसके अलावा मूंगदाल बर्फी, काजू कतली भी दुकानों पर सजी हैं। गिफ्ट पैक 400 से लेकर 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
दुकानों में बनने वाली गुझिया घर जैसी नहीं होती हैं, लेकिन आजकल यही चल रही है। शहरों में ज्यादातर लोग दुकानों से ही गुझिया लाते थे। - प्रिया भट्ट, शामली ....
गांव में जब मम्मी गुझिया बनाती थीं तो वह होली के बाद 10 से 15 दिनों तक चलती थी, खराब नहीं होती थीं, लेकिन दुकानों में बनने वाली गुझिया से चार दिनों में दुर्गंध आने लगती है। - अर्चना गोयल, शामली