{"_id":"641b07688aa23d17290fc5b4","slug":"increase-in-the-number-of-examiners-to-increase-the-speed-of-evaluation-shamli-news-c-26-1-smrt1056-799-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मूल्यांकन की गति बढ़ाने के लिए परीक्षकों की संख्या बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मूल्यांकन की गति बढ़ाने के लिए परीक्षकों की संख्या बढ़ाई
Wed, 22 Mar 2023 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 22 Mar 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
- पांचवें दिन सबसे अधिक 15597 पुस्तिकाओं का किया गया मूल्यांकन
-146 परीक्षकों ने मूल्यांकन से बनाई दूरी, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का धीमा चल रहा मूल्यांकन की गति बढ़ाने के लिए परीक्षकों की संख्या बढ़ाई गई। जिसके चलते पांचवें दिन 15597 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अनुपस्थित रहे 146 परीक्षकाें के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से चल रहा है और इसके लिए राष्ट्रीय किसान इंटर काॅलेज शामली को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन करने के लिए शुरू में 533 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन लगातार परीक्षक अनुपस्थित चल रहे थे। जिसके कारण मूल्यांकन का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा था। यह कार्य 15 दिन में पूरा करना था, लेकिन चार दिन में मात्र 32528 पुस्तिकाओं की ही जांच हो सकी थी। इसको देखते हुए बुधवार को 23 परीक्षकों की संख्या बढ़ाते हुए 556 कर दी गई, लेकिन पांचवें दिन भी 146 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
बुधवार को 410 परीक्षकों ने पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया और 15597 पुस्तिकाओं की जांच की। अभी तक 48125 पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। यह कार्य एक अप्रैल तक पूरा करना है। पर्यवेक्षक प्राचार्य डायट मुजफ्फरनगर जितेंद्र सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह, सहयोग नियंत्रक श्रवण कुमार तोमर, पुष्पेंद्र कुमार ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और सभी परीक्षकों को तेजी से मूल्यांकन करने के आदेश दिए। ताकि समय से कार्य को पूरा किया जा सके। उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जो परीक्षक अनुपस्थित रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।