फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Income tax free up to Rs 10 lakh, prices of gas cylinders and household items reduced

Shamli News: दस लाख तक आयकर मुक्त हो राशि, गैस सिलिंडर और घरेलू सामग्री के घटे दाम

Tue, 30 Jan 2024 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Income tax free up to Rs 10 lakh, prices of gas cylinders and household items reduced
शामली। केंद्र सरकार एक फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है। बजट को लेकर शहर के व्यापारियों के साथ-साथ गृहणियों की निगाहें अभी से बजट पर टिकी हुई हैं। शहर के व्यापारियों ने जीएसटी और ब्याजदरों को कम करने की बात कही है। किसी ने महंगाई को देखते हुए आयकर की सीमा छूट को बढ़ाकर 10 लाख तक करने की मांग की है। वहीं, कई महिलाओं का कहना है कि घरेलू गैस के साथ-साथ रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली खाने की सामग्री के दाम भी कम होने चाहिएं, जिससे गरीबों की रसोई को भी थोड़ी राहत मिल सके। सरकार को जीएसटी दर घटानी चाहिए। नकद लेनदेन की सीमा को बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

यह बोले व्यापारी और गृहणी
-शामली के पंजाबी कॉलोनी की रहने वाली रेनू का कहना है कि इस बार के बजट में घर में रोज प्रयोग होने वाली वस्तुएं सस्ती होनी चाहिएं, जिससे गरीबों को थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन


-रेलपार की रहने वाली संगीता का कहना है कि घरेलू गैस सिलिंडर काफी महंगा है। गैस सिलिंडर पहले की तरह ही 450 रुपये का होना चाहिए। आज के समय में सभी लोग गैस पर ही खाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रिया ने कहा कि जीएसटी लगने से कपड़े पर काफी महंगाई बढ़ गई है। इसलिए कपड़े पर जीएसटी को कम करना चाहिए। दूध और दही पर भी जीएसटी लगने लगी है। इसे जीएसटी से मुक्त रखना चाहिए।


-जवाहर गंज मंडी के व्यापारी अंकित जैन का कहना है कि नकद सीमा को बढ़ाकर एक लाख कर देना चाहिए। वहीं व्यापारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए।

-मोबाइल व्यापारी पंंकज गुप्ता का कहना है कि सरकार को नए बजट में मोबाइलों पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 12 प्रतिशत कर देनी चाहिए, जिससे गरीब वर्ग के लोग भी आसानी से मोबाइल खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed