फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Incident of cow slaughter at two places before Eid

ईद से पहले दो स्थानों पर गोकशी की वारदात

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Incident of cow slaughter at two places before Eid
कैराना। गांव मन्ना माजरा में एक मकान के अंदर गोकशी की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गर्दन कटी हुई गाय और वध के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने गाय के शव को गड्ढे में दबाने के साथ ही एक दंपत्ति और उसके तीन बेटों और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम 4:00 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव मन्ना माजरा में रियासत के मकान पर छापा मारा। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने गेट की झीरियों से अंदर देखा तो वहां एक गाय के पैरों में रस्सी बांधकर उसी गर्दन काटी गई थी। इस दौरान आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई और वह छत के रास्ते कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गर्दन कटी गाय का शव, गाय के पैरों में बंधा रास्सा, दो छुरे और दो बड़े दाव बरामद किए। आरोपी ने अपने मकान के अंदर भूसे के कमरे में एक गड्ढा भी खोद रखा था, जिसमें गाय के अवशेष दबाने की योजना थी। पुलिस ने जंगल में जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर गाय के शव को जमीन में दबा दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि गोकशी के आरोप में मकान मालिक की रियासत और उसकी पत्नी जुल्लो, दो बेटे जियाउल और मुनव्वर तथा मुबारिक निवासी मन्ना माजरा और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

किराए के मकान में की जा रही थी गोकशी
जलालाबाद। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोकशी पकड़ी, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
कस्बे के मोहल्ला करीम बख्श में फैजान पुत्र यामीन कुरैशी ने एक मकान किराए पर ले रखा है। सोमवार की सुबह में लगभग 4 बजे किराए के मकान में गोवंश की हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने मकान की घेराबंदी की। इसी बीच गोकशी करने वाले पड़ोसी मकानों की छतों से गली में कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने काफी समय तक आसपास क्षेत्र की घेराबंदी की । फरार होते समय पुलिस ने फैजान पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला मोहम्मदी गंज, भोला पुत्र मशकूर निवासी मौहल्ला करीम बख्श के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर मकान के अंदर से गोवंश का मांस, खाल, कटान में प्रयुक्त किए गए धार दार हथियार बरामद किए हैं। मांस का चिकित्सा परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने किया है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि परीक्षण में मास गोवंशी का पाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed