{"_id":"6ae645db938240ca1f01029c","slug":"incentive-scheme-to-come-into-effect-from-november-6-drivers-and-conductors-to-receive-4800-rupees-shamli-news-c-26-1-sal1002-177175-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छह नवंबर से लागू होगी प्रोत्साहन योजना, चालक-परिचालकों को मिलेंगे 4800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छह नवंबर से लागू होगी प्रोत्साहन योजना, चालक-परिचालकों को मिलेंगे 4800 रुपये
विज्ञापन
शामली। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने छह से 17 नवंबर तक 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस दौरान बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
त्योहारी सीजन में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बस संचालन की तैयारी की है। मौजूदा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। योजना अवधि में चालक, परिचालक और डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। यह कदम यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोत्साहन योजना छह से 17 नवंबर तक चलेगी। इसमें चालक, परिचालकों और डिपो कर्मचारियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर प्रतिदिन 400 रुपये मिलेंगे। इस तरह 12 दिनों के लिए कुल 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना अवधि में कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा।