{"_id":"65634b768fe6587a15077a74","slug":"inauguration-of-three-day-conference-at-satlok-ashram-vedkhedi-shamli-news-c-26-1-smrt1056-12473-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में तीन दिवसीय समागम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में तीन दिवसीय समागम का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कबीर साहेब ने विक्रमी संवत 1570 में काशी में 18 लाख लोगों को सतलोक से मंगाकर तीन दिन अखंड भंडारा कराया था। उसी के उपलक्ष्य में 510वां दिव्य धर्म यज्ञ दिवस सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में मनाया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ कमाया।
वेदखेड़ी सतलोक आश्रम में तीन दिवसीय दिव्य यज्ञ में 26 से 28 नवंबर तक अखंड भंडारा चलेगा। समागम का शुभारंभ संत गरीबदास महाराज की वाणी का अखंड पाठ से किया गया, जो तीन दिन तक चलेगा। दूर-दूर से भगत और जगत भंडारे में पहुंच रहे हैं। रविवार को पहले दिन लगभग 35 हजार लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। प्रदेश कोआर्डिनेटर हरदेश ने बताया कि भंडारे में शुद्ध देसी घी से निर्मित जलेबी, लड्डू, पूड़ी, दाल, चावल, सब्जी और फुल्का वितरण किया जा रहा है। सतलोक आश्रम के मेन गेट के पास प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें पूर्ण परमात्मा कौन है। जानने के लिए सभी धर्मों के धर्मशास्त्र जैसे चार वेदों, गुरुगंथ सहिब, पवित्र कुरान शरीफ, पवित्र बाइबिल व गीता को प्रमाण के लिए रखा गया है।