फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In their desire for a luxurious bungalow, Manveer and Majeet decide to commit a crime

Shamli News: आलीशान बंगले की चाह में मनवीर और मजीत ने तय किया अपराधिक तय

Thu, 23 Jan 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
In their desire for a luxurious bungalow, Manveer and Majeet decide to commit a crime
शामली। उदपुर गांव के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया करनाल का मनवीर पहले ट्रक ड्राइवर था। आलीशान बंगले की चाह में उसने मुकीम काला गैंग के अरशद के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनवीर मूलरूप से करनाल के पीर बड़ौली गांव का रहने वाला है। मनवीर अविवाहित है, उसके पिता फूल सिंह पहले पानीपत में रहते थे। पिछले करीब 21 साल से वह पीर बड़ौली में ही रह रहे थे और एक फैक्टरी में काम करते थे। मनवीर का भाई भी पिता के संग फैक्टरी में ही काम करता है।
विज्ञापन

-मनवीर ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था

पुलिस को जांच में पता चला कि कुछ माह पूर्व ही मनवीर शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था, जिस पर वह जेल में बंद रहा। यहां पर उसकी मुलाकात मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों से हो गई थी। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। मनवीर पर रेप का मामला भी दर्ज है।हालांकि बाद में रेप के मामले में मनवीर को बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


....

परिजन बोले, खाने-पीने के लिए गया था

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनवीर कुछ समय पूर्व ही वैष्णों देवी से आया था। दो दिन पूर्व घर से दोस्तों संग खाने पीने की बात कहकर गया था। अब उन्हें उसके मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना मिली।

......

किसान से किया शार्प शूटर तक का सफर तय

मुठभेड़ में मारा गया सोनीपत रोहट का निवासी मंजीत पहले खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बाद में वह लग्जरी लाइफ जीने की चाह में अपराध की दुनिया में चला गया और मुकीम गिरोह का शार्प शूटर बन बैठा।

पुलिस के अनुसार मंजीत अपने भाई की हत्या में भी शामिल रहा। मंजीत पांच भाई और बहनों में पांचवें नंबर का था। बड़े भाई राजेश की 9 अगस्त 2021 को हत्या हुई थी। उससे एक बड़ी बहन आशा व छोटी बहन रेनू, गुड्डी हैं। तीनों बहनें शादीशुदा हैं। दो लाख रुपये की रकम हड़पने को लेकर मंजीत ने भाई की हत्या की थी। हत्या का झूठा आरोप उसने जीजा पर लगाया था। पुलिस की जांच में मंजीत ही आरोपी निकला था। परिजनों ने बताया मंजीत पिछले कुछ समय से गांव में नहीं रह रहा था।

...



सतीश पहले करता था प्राइवेट कंपनी में काम

मुठभेड़ में मारा गया करनाल के मधुबन का सतीश पहले प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिता राज सिंह हरियाणा में पुलिस में दरेागा थे। सतीश की पत्नी की मौत हो गई थी। वह मां और दो बेटियों के साथ रहता था। उसकी बेटी कक्षा-11 और 12वीं कक्षा की छात्रा हैं।


....



कर्मचारी से अपराध के दल-दल में फंसा अरशद

मुठभेड़ में मारा गया सहारनपुर के बाढ़ी माजरा का रहने वाला अरशद चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाई साजिद और वाजिद ने बताया कि पहले इरशद भी गांव में ही भाइयों के साथ खेतीबाड़ी करता था। पिता भी खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। कुछ समय अरशद ने एक फैक्ट्री में भी काम किया। इसके बाद अपराधिक दल-दल में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed