फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the survey of agriculture department only 5 percent loss of crops

Shamli News: कृषि विभाग के सर्वे में पांच प्रतिशत ही हुआ फसलों का नुकसान

Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the survey of agriculture department only 5 percent loss of crops
शामली। जिले में पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। शासन ने किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की तो किसानों को राहत की उम्मीद जगी, लेकिन कृषि विभाग के सर्वे में जिले का कोई भी किसान मुआवजे के लिए पात्र नहीं मिला। नियमानुसार 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर ही मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में फसलों का नुकसान पांच प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन

बारिश से सबसे ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई। कई किसानों की फसल खेत में पूरी तरह बिछ गई थी। किसानों के अनुसार जो फसल पकने से पहले ही गिर गई, उसमें दाना नहीं बनेगा। इसके अलावा सरसों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शासन के निर्देश पर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम में बारिश से नुकसान का सर्वे किया। कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी का कहना है कि जिले में मुआवजे के लिए कोई भी पात्र किसान नहीं मिला है। बारिश से जिले में 5 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

किसान बोले सर्वे के लिए नहीं आए अधिकारी
कृषि विभाग का दावा है कि जिले में सिर्फ 5 फीसदी फसल को ही नुकसान पहुंचा है। जबकि किसानों का दावा है कि उनके खेत पर कोई अधिकारी सर्वे करने पहुंचा ही नहीं है। बधेव गांव निवासी किसान उपेंद्र देशवाल ने बताया कि उनकी गेहूं की 60 प्रतिशत और सरसों की 30 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है। उनके खेत पर कोई भी सर्वे करने नहीं आया। ओमबीर ने बताया कि उनकी गेहूं की 50 प्रतिशत और सरसों 20 प्रतिशत फसल बारिश में नष्ट हो गई। अधिकारियों ने कब सर्वे किया, उन्हें पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल फिर बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई है। गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने का डर किसानों को सता रहा है। इसके अलावा जिन किसानों ने हाल ही में ईख की फसल की बुआई की थी, उन्हें भी फसल का जमाव कम होने का डर सताने लगा है। किसानों का कहना है कि अब बारिश हुई तो उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed