फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the new year, 66 rural roads Ckack Haengi

नए साल में 66 ग्रामीण सड़कें चकाचक हाेंगी

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the new year, 66 rural roads Ckack Haengi
सड़क - फोटो : file photo
शामली। बीते साल लोक निर्माण विभाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 23 संपर्क मार्गों का मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर पाया है। इसके बावजूद विभाग दावा कर रहा है कि नए साल में 66 सड़कें मरम्मत होने के बाद चकाचक नजर आएंगी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2016 में 153 ग्रामीण सड़कों के मरम्मत की स्वीकृति दी थी। जिनकी धनराशि स्वीकृत करते हुए काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत  87 सड़कों की मरम्मत का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। जिले की 43 सड़कें ऐसी हैं, जिनमें दस प्रतिशत से लेकर पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। 23 ऐसी सड़कें हैं, जिनमें कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


मरम्मत कार्य शुरू न होने वाली सड़कों में पिंडौरा से गागौर मार्ग, ऊन भट्ठा, गागौर चीनी मिल, ऊन, चौसाना मार्ग की मरम्मत, पानीपत- खटीमा मार्ग से ऐरटी अलीपुर मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग से रजाक नगर मार्ग, मवी एहतमाल मार्ग, कैराना बाईपास मार्ग से नंगला राई मार्ग, कैराना से जगनपुरा मार्ग, झिंझाना से राजाकनगर मार्ग, कैराना रजवाहे से कैराना कांधला मार्ग तक, कांधला बाईपास मार्ग से डीवाई रोड वाया मुस्तफा स्कूल मार्ग, कैराना देहात से भूरा कंडेला मार्ग, मामौर से सरदारों के डेेेरा यमुना बांध तक मार्ग, कैराना-खतौली मार्ग से सलेमपुर मार्ग तक बुच्चा खेड़ी नाले की पटरी से लेकर आईटीआई मार्ग तक, एलम आर्य समाज स्कूल से लेकर नहर तक मार्ग, कैराना खुरगान मार्ग से बसेड़ा मार्ग, गंगेरू से खेड़ा कुरतान मार्ग से गढ़ी मियां मार्ग, आल्दी से गुर्जरपुर मार्ग, मुकुंदपुर संपर्क मार्ग, मंडावर  लिंक मार्ग, दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग से बनत मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग से शामली-मुंडेट खुर्द मार्ग से शामली- मालैंडी मार्ग तक शामिल है। लोक निर्माण विभाग इन मार्गों पर कार्य शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले के 43 ग्रामीण मार्गों में कैराना-झिंझाना, ऊन, थानाभवन मार्ग के 28 किमी व एक किमी तक पुलिया की विशेष मरम्मत का कार्य पचास प्रतिशत पूरा
हो पाया है। गढ़ी से लेकर तीतरो सीमा मार्ग तक नहर की पटरी मार्ग का बीस प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। डीवाई मार्ग से मीमला- मतनावली होते हुए किवाना मार्ग का बीस प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। 


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह का कहना हैै कि चुनाव आचार संहिता शुरू होने से पूर्व ज्यादातर कार्य शुरू हो जाएंगे। उनका कहना है कि वर्ष 2017 में जिले की 66 ग्रामीण सड़कें मरम्मत होकर चकाचक हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले की ग्रामीण सड़कों पर 294.26.71 लाख रुपये की लागत आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed