फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the first phase, 3578 health workers will be vaccinated

पहली फेज में 3578 हेल्थ वर्करों को लगेगी कोविल वैक्सीन

Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, 3578 health workers will be vaccinated
पहले चरण में 3578 हेल्थ वर्करों को लगाई जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए जल्द ही कोविड वैक्सीन मिलने की संभावना के चलते स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन ने वैक्सीनेशन संबंधी सभी तैयारियां 30 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में होने वाले वैक्सीनेशन के लिए डाटा फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। एसीएमओ डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि पहले चरण में 3578 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
एसीएमओ ने बताया कि वैक्सीन संबंधी तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। इनमें अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहेगा। हेल्थ वर्करों का ऑनलाइन डाटा फीडिंग का काम चल चल रहा है। डाटा फीडिंग में अभी तक दो कर्मचारी लगे हुए थे। शुक्रवार से तीन कर्मचारी और लगाए जाएंगे। 21 दिसंबर तक डाटा फीडिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। हेल्थ वर्करों का डाटा लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन बूथ के लिए तीन कमरे जरूरी
वैक्सीनेशन के लिए बनाए जाने वाले प्रत्येक बूथ पर तीन कमरों की व्यवस्था रहेगी। पहले कमरे में आधार कार्ड और नाम पते का सत्यापन होगा। दूसरे कमरे में वैक्सीनेशन और तीसरे कमरे में आधा घंटा निगरानी में रखा जाएगा, ताकि वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो सके। जनपद में 20 बूथ बनाए जाएंगे और एक दिन में 100 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिसंबर को चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण
लखनऊ से ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर जनपद में सीएमओ डा. वीबी ढाका, एसीएमओ राजकुमार सागर, डॉ. श्रीकांत शर्मा, डॉ. विजय राणा, डॉ. कांति प्रसाद, दीपक और परवेज तालिम मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं। मास्टर ट्रेनर 21 दिसंबर को जनपद के चिकित्सकों को वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद पैरा मेडिकल स्टाफ व अन्य को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कोल्ड चेन की बढ़ाई क्षमता
सीएमओ कार्यालय पर स्थित ड्रग वेयर हाउस में कोल्ड चेन बनाई गई है। वैक्सीन रखने के लिए आठ फ्रीजर की व्यवस्था है। एक बड़ा फ्रीजर लखनऊ से मिलेगा। मेरठ से करीब तीन लाख सीरिंज मिलेगी।
तीन चरण में होगा वैक्सीनेशन
पहली फेज में हेल्थ वर्कर, दूसरी में फ्रंट लाइन वर्कर, तीसरी फेज में 50 साल से ऊपर वाले ब्लड प्रेशर, शुगर, सांस व अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को लगाया जाएगा। इसके बाद आम व्यक्ति को वैक्सीन लगाया जाएगा।

--
कोट
वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। शासन के 30 दिसंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश है। पहली फेज में हेल्थ वर्करों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए डाटा फीडिंग का काम चल रहा है।
- डा. वीबी ढाका, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed