फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the first and second phase, 124 admissions will be under RTE

पहले और दूसरे चरण में आरटीई के तहत होंगे 124 दाखिले

Wed, 03 May 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the first and second phase, 124 admissions will be under RTE
School
शामली। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में होने वाले 25 प्रतिशत दाखिलों की प्रथम और द्वितीय चरण की सूची के दाखिले बुधवार से शुरू हो जाएंगे। इसमें पूरे जनपद के 40 निजी स्कूलों मेें 124 बच्चों के दाखिले होने है। वहीं तृतीय और चतुर्थ चरण के अभी ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे है। इसकी सूची जल्द ही लखनऊ से आएगी। 
विज्ञापन


जनपद में आरटीई के तहत नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12-एक ग के अंतर्गत गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों को कक्षा प्री और एक में दाखिला होना है। इसमें 25 प्रतिशत दाखिले किए जाने है। इसके लिए अबकी बार ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। प्रथम और द्वितीय चरण के दाखिले के लिए लखनऊ से 124 बच्चों के दाखिलों की सूची भेजी गई है। दाखिला प्रक्रिया 15 मई तक पूरी होनी है। 
विज्ञापन


बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि पहली सूची के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 124 दाखिले के लिए स्कूल के अनुसार लेटर तैयार कर लिए गए है। सभी बच्चों के  अभिभावकों को बुधवार को लेटर दे दिए जाएंगे। इसके बाद निजी स्कूलों में प्री नर्सरी और कक्षा एक में गरीब बच्चों के दाखिले हो सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही तृतीय और चतुर्थ चरण की दाखिलों की सूची जल्द ही लखनऊ से भेजी जाएगी। इसमें भी लगभग 250 से 300 के करीब दाखिले होंगे। वहीं, इसके अलावा जबकि गत वर्ष 204 बच्चों के दाखिले ही हो पाए थे। इनमें शामली के मेपल्स एकेडमी में 18, सेंट फ्रांसिस में छह, मदरलैंड में नौ और बनत स्थित ग्रीनलैंड में आठ  दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed