{"_id":"5da8b0698ebc3e01376aa923","slug":"in-the-festive-season-the-municipality-remembered-the-encroachment-shamli-news-mrt449104040","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन पालिका को याद आया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन पालिका को याद आया अतिक्रमण
विज्ञापन
शामली। त्योहारों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से शहर के मार्गों और बाजारों में जाम की स्थिति बनी है। बृहस्पतिवार को नगरपालिका ने एनाउंसमेंट कर दुकानदारों और व्यापारियों से नाली के पीछे सामान रखने का अनुरोध किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि जो दुकानदार नाली से आगे सामान रखेंगे, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्र से ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है। नवरात्र से ही बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल शुरू हो जाती है। त्योहारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बाजार में निकलती है। इसके चलते शहर के मार्गों और बाजारों में भीड़ होने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही दुकानदार और व्यापारी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करते हैं, जिससे बाजार और सड़कें और संकरी हो जाती है। इसे देखते हुए नगरपालिका ने बृहस्पतिवार को एनाउंसमेंट कराकर दुकानदारों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे दुकान के बाहर नाले व नालियों से आगे कोई सामान न रखे। नाली से आगे सामान रखकर अतिक्रमण होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी होती है। पालिका ने चेतावनी दी कि जो लोग खुद नाली से आगे रखे सामान को नहीं हटाते या रखे रहते हैं तो उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एनाउंसमेंट कर व्यापारियों और दुकानदारों से नाली से आगे अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण किया जाता है तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।