फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the encounter, a criminal with a bounty of 25,000 rupees was injured after being shot.

Shamli News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

Wed, 24 Dec 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 24 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, a criminal with a bounty of 25,000 rupees was injured after being shot.
कैराना अस्पताल में उपचार कराता मुठभेड में घायल बदमाश हुजैफा-संवाद - फोटो : मृतक मयंक।
कैराना (शामली)। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हुजैफा निवासी मोहल्ला आलखुर्द, थाना कैराना पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके चार साथी मौके से भाग गए। गिरफ्तार बदमाश लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर गंदराऊ रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी गंदराऊ की ओर से आ रही लाल रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी और भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश कार से कूदकर ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश हुजैफा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया घायल बदमाश हुजैफा थाना झिंझाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई मोबाइल व नगदी लूट की घटना में वांछित था। सोशल मीडिया पर उससे जुड़े एक गैंग की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांछित बदमाशों की तलाश में कांबिंग
पुलिस के अनुसार मौके से वाहिद और नोमान निवासी गांव तितरवाड़ा, हुजैफा का भाई यहिय्या तथा कार चालक रिजवान उर्फ भिंडी कार लेकर मौके से भाग गए। वांछित बदमाशों की तलाश में गांव गंदराऊ के जंगल में ईख के खेतों में घंटों कांबिंग की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

डेढ़ माह पूर्व व्यापारी से हुई थी लूट
झिंझाना कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक व्यापारी से बदमाशों ने मोबाइल और 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। उसी मामले में हुजैफा वांछित चल रहा था।


सोशल मीडिया पर वाईजी किंग नाम से ग्रुप
पुलिस ने बताया कि हुजैफा ने इंस्टाग्राम पर वाईजी किंग नाम से एक ग्रुप बना रखा है, जिसका वह संचालक है। इस ग्रुप में उसका भाई यहिय्या सहित कैराना नगर व आसपास के गांवों के कुछ युवक जुड़े हुए हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed