फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the case of fake notes, the special cell of Delhi is investigating the horoscope of both the accused and their close ones.

Shamli News: नकली नोटो के मामले में दोनों आरोपियों व उनके करीबियों की कुंडली खंगाल रही दिल्ली की स्पेशल सेल

Sun, 25 Jun 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
In the case of fake notes, the special cell of Delhi is investigating the horoscope of both the accused and their close ones.
कैराना। दिल्ली स्पेशल सेल ने जाली करेंसी सप्लाई करने के मामले में कैराना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद खुफिया विभाग दोनों आरोपियों सहित उनके नजदीकियों की कुंडली खंगालने में जुट गई हैं। गोपनीय तरीके से भी इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले दिल्ली सोनीपत बॉर्डर पर कैराना की जामा मस्जिद स्थित लाल गली निवासी ताजिम को दिल्ली के रोहिणी थाने की स्पेशल सेल ने 2 लाख 51 हजार रुपये के नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया था। ताजिम से पूछताछ के बाद 22 जून को जामा मस्जिद निवासी सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरु को भी दिल्ली स्पेशल सेल ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि जाली करेंसी को वें कैराना में ही तैयार कर रहे थे तथा उनके पास जाली करेंसी तैयार करने की प्रिंटर मशीन व कुछ नकली नोट भी मौजूद हैं। जिसके बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को दो गाडियों में लेकर स्पेशल सेल की टीम कैराना पहुंची तथा जाली करेंसी व प्रिंटर मशीन की तलाश में सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरु की दुकान व मकान को घंटो तक खंगाला था, लेकिन वहां पर जाली करेंसी और जाली करेंसी तैयार करने वाली प्रिंटर मशीन नहीं मिल सकी थी। जाली करेंसी के मामले में एक बार फिर कैराना से तार जुड़ने के बाद खुफिया विभाग की टीम सतर्क हो गई। शनिवार को भी खुफिया विभाग की टीम कैराना में डेरा डाले रही और जाली करेंसी सप्लायर इरशाद उर्फ भूरु व ताजिम की कुंडली खंगाली। बताया गया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही हैं कि उनके पास पहले कितनी प्रॉपर्टी थी अब कितनी प्रॉपर्टी हैं और उनकी आय के क्या-क्या साधन हैं। इसके अलावा उनके करीब कौन-कौन रहा हैं। उनकी भी खुफिया तरीके से कुंडली कंगाली जा रहीं हैं। वहीं खुफिया विभाग कैराना में डेरा डालने के बाद जाली करेंसी सप्लायरो सहित उनके नजदीकियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।
विज्ञापन


इरशाद उर्फ भूरु के तीन करीबी पुलिस के रडार पर

कैराना। दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा जाली करेंसी तैयार करने एवं सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरु के तीन करीबियों पर पुलिस की नजर है। बताया गया है कि स्थानीय पुलिस ने उसके तीन करीबियों के घर शुक्रवार देर रात व शनिवार सुबह के समय दबिश दी, लेकिन तीनों संदिग्ध करीबी फरार हो गए हैं। आशंका जताई जा रहीं हैं कि जाली नोट तैयार करने की प्रिंटर मशीन व जाली करेंसी इन्हीं की तीनों करीबियों के पास मौजूद हैं। फिलहाल तीनों करीबी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस उनकी तलाश को हर संभव प्रयास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed