{"_id":"6952c8feda03190e980fc7aa","slug":"in-the-case-of-burying-the-bodies-the-team-measured-the-cemetery-land-shamli-news-c-26-1-sal1002-156503-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शव दफनाने के मामले में टीम ने कब्रिस्तान भूमि की पैमाइश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शव दफनाने के मामले में टीम ने कब्रिस्तान भूमि की पैमाइश की
Tue, 30 Dec 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर उक्त भूमि की पैमाईश करते हुए राजस्व विभाग की टीम व मौके पर म
जलालाबाद। बीते शनिवार को दिल्ली–सहारनपुर रोड स्थित भूमि में शव दफनाने का विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर ने विरोध करते हुए उक्त भूमि को सरकारी बंजर भूमि बताया था। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से दूसरे स्थान पर शव को दफन कराया था। दिलशाद, फाइन, शावेज़, नाजिम आदि ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि की निशानदेही कराने की मांग की थी।
डीएम द्वारा राजस्व विभाग को आदेशित करते हुए टीम गठित की गई। सोमवार को कानूनगो राकेश मौर्य के नेतृत्व में टीम दिल्ली–सहारनपुर रोड स्थित उक्त भूमि पर पहुंचे और पैमाइश करते हुए निशानदेही की गई। प्रशासनिक टीम का कहना है कि पैमाइश के दौरान मौके पर पाया गया कि उक्त भूमि पर लगभग चार बीघा क्षेत्र में खेती की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया जाए।
इस दौरान चेयरमैन जहीर मलिक, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, जिला मंत्री शालू राणा, टिंकू सैनी, गगन सैनी, बनती कश्यप, बिजेंद्र पाल, इकबाल सैफी, कैफ खान, राहुल त्यागी, शमशाद, गुलाम मोहम्मद, बिल्लू सैफी, रिजवान सैफी आदि मौजूद रहे।