फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Shamli, SP handed over the command of the district president post to Surendra Singh.

Shamli News: शामली में सपा ने सुरेंद्र सिंह को सौंपी जिलाध्यक्ष पद की कमान

Sun, 24 May 2026 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 24 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
In Shamli, SP handed over the command of the district president post to Surendra Singh.
सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह।
शामली। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिले के संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने गांव ताना निवासी जाट समाज से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अचानक इस बदलाव को मिशन 2027 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की तरफ से जारी प्रेस नोट में सपा के राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शामली जिले में सुरेंद्र सिंह निवासी गांव ताना को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के हुए इस फैसले को जिले के भावी राजनीतिक समीकरणों को साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह पार्टी में इससे पहले किसी पद पर नहीं रहे हैं। उनका सियासी सफरनामा ज्यादा लंबा नहीं रहा है। पार्टी की मुख्यधारा की राजनीति में पहली बार उनका नाम सामने आया है। बिना किसी बड़े संगठनात्मक या चुनावी अनुभव के सीधे जिलाध्यक्ष पद की कमान मिलने से राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने वर्ष 2017 में पूर्व एमएलसी किरणपाल कश्यप के बाद संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। पार्टी में उनकी छवि बेदाग और बेहद कामयाब कार्यकाल के रूप में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed