फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Sampla, 80 percent above 45 years got the vaccines

सांपला में 45 साल से ऊपर के 80 प्रतिशत ने लगवाए टीके

Fri, 11 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
In Sampla, 80 percent above 45 years got the vaccines
गढ़ीपुख्ता। गांवों में टीकाकरण को लेकर जागरूक हो रहे हैं। 45 साल से ऊपर आयु वाले अपनी बारी आने पर टीका लगवा रहे हैं। गांव सांपला में 45 वर्ष से अधिक आयु के 80 प्रतिशत लोग टीका लगवा चुके हैं। वह कहते हैं कि पंजीकरण को लेकर दिक्कत आती है। लक्ष्य और पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर जो भी व्यक्ति केंद्र पर जाए, उसे टीका लगना चाहिए।
विज्ञापन

ऊन तहसील क्षेत्र के गांव सांपला में चल रहे टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि 45 से अधिक आयु के 240 ग्रामीणों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 180 ग्रामीणों ने गांव के जूनियर हाईस्कूल लगाए गए कैंप में टीका लगाया है जिसमें 95 पुरुष व 85 महिलाएं शामिल हैं। अन्य 60 लोगों का टीकाकरण गांव पिंडौरा व ऊन सीएचसी पर हुआ है।
विज्ञापन

सांपला की आबादी 2000 है। गांव के रामपाल, ऋषिपाल, कमलेश, बृजपाल शर्मा, सरोजबाला, राजेश स्वामी ने बताया कि पंजीकरण करने में दिक्कत आती है। बुजुर्गों के लिए पंजीकरण खत्म कर देना चाहिए। उन्हें पंजीकरण कराने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। उन्हें टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। गांव में चल रहे टीकाकरण में सुमन सीएचओ, आंगनबाड़ी शालिनी, मितलेश, राजवती, निशा, प्रमिला आदि मौजूद रही। ग्राम प्रधान शिवदत्त शर्मा ने बताया कि गांव में कई बार मुनादी कराकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भी 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed