फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In protest against the murder of Jain Acharya, Jain society kept business establishments closed.

Shamli News: जैन आचार्य की हत्या के विरोध में जैन समाज ने व्यापारिक प्रतिष्ठान रखें बंद

Fri, 21 Jul 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
In protest against the murder of Jain Acharya, Jain society kept business establishments closed.
शामली जैन मंदिर में विरोध करते जैन समाज के लोग
- कर्नाटक में जैन आचार्य की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की अपहरण के बाद निर्मम हत्या करने की घटना के विरोध में और आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर जैन समाज के लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें। तालाब रोड स्थित महावीर जिनालय में समाज के लोगों ने जैन आचार्य की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया।

छह जुलाई को कर्नाटक के बेलगाम के निकट चिकोड़ी में जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। जैन आचार्य की हत्या से जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को शहर में जैन समाज के लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान तालाब रोड स्थित महावीर जिनालय में समाज के लोगों की बैठक हुई। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन और भारतीय जैन संघटना उप्र के राज्य अध्यक्ष मोहित जैन ने कहा कि कर्नाटक में जैन आचार्य की अपहरण के बाद जिस तरीके से निर्मम हत्या की गई है, उसे लेकर पूरे जैन समाज में आक्रोश है। इस हत्याकांड के विरोध में समाज के लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार से मांग करते हैं कि जैन आचार्य की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी दी जाए और जैन समाज के साधु संतों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि आगे इस तरह की घटना न हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिन जैन, शरद जैन, पंकज जैन, अंकित जैन, सलेकचंद जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, श्रीपाल जैन व नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
-----
संजीव शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed