फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In protest against the murder of Jain Acharya, Jain society kept business establishments closed.

Shamli News: बारिश के बाद मौसम का बदला मिजाज, चटक धूप में बढ़े बुखार के मरीज

Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
In protest against the murder of Jain Acharya, Jain society kept business establishments closed.
- अस्पताल में बुखार के साथ नजला, जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या भी ज्यादा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बारिश थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज चटक धूप निकलने से लोगों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। तेज धूप की वजह से अस्पताल में बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सीएचसी में पहले बुखार के मरीज 90 के आसपास आ रहे थे। पिछले तीन चार दिन में मरीजों की संख्या 125 के आसपास पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव और तेज धूप की वजह से बुखार के केस बढ़े हैं। इसलिए इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए धूप से बचाव करना जरूरी है।
जिले में शिवरात्रि के बाद से बारिश नहीं हुई है। बारिश थमने के बाद तेज चटक धूप निकल रही है। तेज धूप के साथ मौसम में उमस बनी हुई है। दिन और रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 और रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही मौसम में उमस बनी है। उमस बनने से शरीर पर पसीना आ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। पिछले तीन दिन में सीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले सीएचसी में बुखार के मरीज 90 के आसपास आ रहे थे और अब बढ़कर 125 के आसपास आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में नजला, जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधी खाज खुजली के मरीज आ रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि बारिश के बाद मौसम बदला है और तेज धूप निकल रही है। धूप में ज्यादा देर तक रहने से बीमार होने का खतरा रहता है। इसलिए धूप से बचाव करना जरूरी है। चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर बाहर निकले और सिर पर कपड़ा रखकर या कैप आदि लगाकर निकलना चाहिए। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी:
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचे।
- घर से बाहर निकले तो सिर पर कपड़ा रखे या कैप लगाएं।
- धूप से आने के बाद पसीना सुखाएं।
- पसीना सूखने के बाद पानी पीये।
- ज्यादा ठंडा पानी या पेय पदार्थ पीने से बचे।
- कोई परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed