फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In-laws accused of dowry harassment and attempt to murder

Shamli News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का आरोप

Sat, 06 May 2023 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of dowry harassment and attempt to murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने सहित पति पर अप्राकृतिक कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने, चुन्नी से गला घोटकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया। विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हरियाणा के गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक ससुराल पक्ष के लोगों ने अच्छा व्यवहार रखा। आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष के लोग उससे एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। पति आए दिन उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करता था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी करता था। आरोप है कि पीड़िता के जेठ ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कई माह पूर्व उसको ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तभी से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व पीड़िता का पति बिलाल अपने परिवार के ही आमिर सहित कई लोगों के साथ घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं गले में चुन्नी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed