फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In Khodsama, he himself took command of cleanliness from Pradhan

Shamli News: खोड़समा में प्रधान से खुद संभाली साफ सफाई की कमान

Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In Khodsama, he himself took command of cleanliness from Pradhan
ऊन क्षेत्र के गांव खोड़समा में सफाई करता ग्राम प्रधान - फोटो : SHAMLI
चौसाना। खोड़समा गांव में सफाईकर्मी नहीं मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं फावड़ा उठाकर गांव की गलियों और नालियों की सफाई की।
विज्ञापन

चौसाना के गांव खोड़समा में सफाई कर्मचारी का तबादला हो गया था, जिसके बाद दूसरे सफाई कर्मचारी को गांव में तैनात नहीं किया। ग्रामीणों ने जिले के प्रशासनिक व पंचायत विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों को इसकी शिकायत की, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान ना होने पर प्रधान विनोद कुमार ने रविवार को स्वयं सफाई का बीडा उठाया और गांव की गलियों की सफाई की। ग्राम प्रधान ने चार से पांच गलियों की सफाई की, जिसके बाद गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान की प्रशंसा की। ग्राम सचिव दीपक शर्मा का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व सफाई कर्मचारी का स्थानांतरण हो गया था। जिसके बाद कई बार मांग की गई, लेकिन सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण तैनाती नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान पंचायत निधि से सफाई कराने का अधिकार होता है। उन्होंने स्वयं क्यों सफाई का कार्य किया इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान का कहना है कि दस बाद डीएम जसजीत कौर समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सफाई कर्मी की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण उन्होंने खुद ही गांव की गलियों व नालियों को सफाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed