{"_id":"66fb2aacf70621c1c708d154","slug":"in-cricket-shamli-won-by-defeating-saharanpur-by-30-runs-shamli-news-c-26-1-aur1003-129182-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: क्रिकेट में शामली ने सहारनपुर को 30 रनों से हराकर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: क्रिकेट में शामली ने सहारनपुर को 30 रनों से हराकर मारी बाजी
Tue, 01 Oct 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के आरके इंटर काॅलेज में माध्यमिक कॉलेजों की जूनियर वर्ग की मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शामली व सहारनपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें शामली ने 30 रनों से जीत दर्ज करते हुए राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया।
सोमवार को झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में अंडर-14 वर्ग की मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें से सेमीफाइनल मुकाबला सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुआ। जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने 12 ओवर में 90 रन बनाकर आउट हो गई। सहारनपुर की टीम ने 11.1 ओवर में ही 91 रन बनाकर एक विकेट से बाजी मारते हुए फाइनल मुकाबले में पहुंची। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शामली व सहारनपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शामली की टीम ने 12 ओवर में 90 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम 60 रन पर सिमट गई।
शामली की टीम 30 रनों से विजेता बनी। मैन ऑफ दा मैच शामली के सत्यनारायण स्कूल के छात्र सक्षम को 20 रन और चार विकेट लेने पर चुना गया। अब विजेता टीम 5 से अक्तूबर को आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दम दिखाएंगी। इस दौरान खेल शिक्षक योगेंद्र मलिक, फूल कुमार, अमरपाल सिंह कालखंडे, अफजल, विनीत कुमार, विपिन त्यागी, विकास पंवार आदि मौजूद रहे।