फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In BJP government, the state became free from goonda forces.

भाजपा सरकार में प्रदेश गुंडा ताकतों से हुआ मुक्त

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
In BJP government, the state became free from goonda forces.
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई। जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान और मोर्चा के महासम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष गढ़ीपुख्ता भूपेंद्र चौधरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 50 -50 भाजपा सदस्य बनाने और महासम्मलेन में एक बूथ से 20 व्यक्तियों को ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने कहा भाजपा राज में प्रदेश गुंडा ताकतों से मुक्त हो गया है। नई-नई सड़कों का निर्माण और विकास कार्य हुए हैं। इस दौरान जिला महामंत्री नंदू राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी अंशुल गोयल, मंडल उपाध्यक्ष पंकज पाल, अंकित राय, प्रभात चौधरी, गौरव चौहान अनुराग खटीक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रालोद की नीति हर वर्ग के हित में
शामली। गांव लिलौन के संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में रालोद के बहुजन उदय अभियान के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए रालोद नेता प्रसन्न चौधरी ने पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। इसी के साथ उन्होंने 7 दिसंबर को जनपद मेरठ के दबुथवा मे होने वाली रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त परिवर्तन रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम में बाबा शोकेंद्र भैंसवाल, जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, लोकेंद्र, अमरनाथ, सुभाष, मास्टर स्वराज, कमल, विक्रम, देवराज पहलवान, मोमिन, यामीन, सुंदर कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालेराम व संचालन रविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed