फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In a family wedding, thieves rushed the house

परिवार शादी में, चोरों ने खंगाल डाला मकान

Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
In a family wedding, thieves rushed the house
शामली के विवेक विहार में चोरी के बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार में हार्डवेयर व्यापारी के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी और सोने चांदी के गहने समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। व्यापारी परिवार सहित अपनी भांजी के शादी समारोह में गए थे। सुबह घर पहुंचने पर घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित व्यापारी की तरफ से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में शहर के टंकी रोड विवेक विहार निवासी देवेंद्र जैन शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला धीमानपुरा में हार्डवेयर की दुकान करते हैं। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में उनकी भांजी की शादी थी। व्यापारी देवेंद्र के मुुताबिक रात में करीब आठ बजे वे घर पर ताले बंद कर अपनी पत्नी सुषमा, बेटी रिया सहित शादी समारोह में गए थे। बुधवार प्रात: करीब पांच बजे जब वे घर पहुंचे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का भी ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन

कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी और सेफ के भी ताले टूटे हुए मिले। देवेंद्र ने बताया कि चोर घर में रखे करीब 50 हजार रुपये, सोने के गले के तीन सैट, एक नथ, एक गिन्नी, चेन, लॉकेट, चांदी के बर्तन, करीब 15 जोड़ी पायजेब, चांदी के 35 सिक्के, बेटी रिया के कानों के टॉप्स आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि चोर घर में रखी नकदी के अलावा करीब 15 तोले सोना और पांच किलो चांदी के गहने समेत करीब 10 लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
शामली। व्यापारी देवेंद्र जैन का घर जिस गली में है, वह आगे से बंद है। उसमें कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ नहीं है। पुलिस ने गली से बाहर मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है, अभी कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है।

दो पुत्रवधू के भी घर में रखे थे गहने
व्यापारी देवेंद्र जैन की पत्नी सुषमा ने बताया कि उसके तीनों बेटे शादीशुदा है। बड़ा बेटा अंकित अपनी दादी के साथ रहता है। दूसरा बेटा वरुण जैन गुरुग्राम में और तीसरा तरुण जैन सहारनपुर में नौकरी करता है। सुषमा के मुताबिक तरुण और वरुण की पत्नी के गहने भी घर में ही रखे हुए थे, जिन्हें चोर चुराकर ले गए।

शामली के विवेक विहार में चोरी की घटना के बारे में महिला से जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

शामली के विवेक विहार में चोरी की घटना के बारे में महिला से जानकारी लेते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली के विवेक विहार में चोरी के बिखरा पड़ा सामान।

शामली के विवेक विहार में चोरी के बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed