फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Imrana used to come to Bantikheda every Thursday for tantra-mantra activities.

Shamli News: हर बृहस्पतिवार को तंत्र-मंत्र क्रिया के लिए बंतीखेड़ा आती थी इमराना

Sat, 17 Feb 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Imrana used to come to Bantikheda every Thursday for tantra-mantra activities.
शामली। मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया जावेद शामली के बंतीखेड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय महिला इमराना को टाइमर बोतल बम देने के लिए जा रहा था। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि ऑर्डर पर बम मंगवाने वाली महिला इमराना शामली के बंतीखेड़ा गांव की रहने वाली है। कुछ साल पहले ही वह बंतीखेड़ा से मुजफ्फरनगर जाकर रहने लगी थी। यही नहीं महिला इमराना हर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा में भी अपने मकान पर पहुंचती थी और लोगों को तंत्र मंत्र की क्रिया से उनकी समस्याओं के समाधान करने का दावा करती थी।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला इमराना काफी समय से बम तैयार करा रही है। हालांकि पकड़े गए जावेद ने पहली बार ही बम का ऑर्डर देने की बात कहीं है। जावेद महिला के लगातार संपर्क में था। आशंका जताई जा रही है कि इमराना और जावेद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बम तैयार करा रहे थे। बंतीखेड़ा में तंत्र मंत्र करने पर अधिक विरोध होने के बाद इमराना मुजफ्फरनगर में जाकर रहने लगी थी। एसपी एसटीएफ ने बताया कि इमराना की तलाश में दबिश दी जा रही है। इमराना के पकड़े जाने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। एसपी शामली अभिषेक का कहना है कि इमराना के बारे में एसटीएफ ने कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कहीं शामली में तो नहीं दिया जाना था किसी बड़ी घटना को अंजाम
जिले से पूर्व में आईएसआई एजेंट भी पकड़े जा चुके हैं। कैराना के कई लोग पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर बन बैठे है। कहीं इमराना जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थी, एसटीएफ ने इस पहलू की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद में दिया जाता था नमक और चीनी
जांच में पता चला है कि इमराना तंत्र मंत्र की क्रिया के दौरान जिसका भी इलाज करने का दावा करती थी, उसे बाद में चीनी और नमक का प्रसाद दिया जाता था। चूंकि मुस्लिमों में बृहस्पतिवार के दिन को शुभ माना जाता है, इसलिए इमराना अधिकतर बृहस्पतिवार को बंतीखेडा आती थी। परिवार में एक बेटा भी है, जो पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed