{"_id":"635048001ac88347655cc98e","slug":"important-role-of-anganwadi-workers-in-saving-from-malnutrition-shamli-news-mrt6103363109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से बचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से बचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव जसाला आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते सीडीओ शंभूनाथ तिवा?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण से बचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
शामली। ग्राम जसाला में आंगनबाड़ी केंद्रों पर एचडीएफसी बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई खिलौने और शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई प्री-प्राइमरी एजूकेशन किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह जी द्वारा फीता काटकर किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 25 प्रकार के खिलौने, प्री प्राइमरी एजूकेशन किट का वितरण किया गया।
एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कोविड-19 के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के किए गए कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्राथमिक शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी बच्चों को जागरूक कर रहीं हैं। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को कुपोषण से बचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं। विशिष्ट अतिथि सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ खेल भावना के विकास के लिए प्री-प्राइमरी स्कूल किट व खिलौने का वितरण कराया जा रहा है। जिससे बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ खेल भावना का भी विकास हो सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब लड़कियां शिक्षित होतीं हैं तो उसके साथ ही पूरा परिवार भी शिक्षित होता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान ने किया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक मैनेजर रवि कुमार, ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, बाल विकास परियोजना अधिकारी कांधला ललिता शर्मा आदि मौजूद रहे।