{"_id":"60ae98d78ebc3efbc93be002","slug":"immunization-of-children-interrupted-in-corona-shamli-news-mrt5400102199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बच्चों का टीकाकरण हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बच्चों का टीकाकरण हुआ बाधित
विज्ञापन
शामली। कोरोना संक्रमण काल में पांच साल तक के बच्चों को होने वाला नियमित टीकाकरण बाधित हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर भारी पड़ना बता रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण न होने से बच्चों को संक्रमित होने का खतरा बढ़ सकता है। जिले में 36015 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 1827 बच्चों को टीकाकरण हो पाया है।
पांच साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बच्चों का नियमित टीकाकरण बंद हो गया था। कोरोना संक्रमण कम होने पर करीब 15 दिन से फिर बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया, लेकिन इक्का दुक्का ही परिजन बच्चे को टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए बच्चों को टीकाकरण न होना संक्रमण का खतरा ज्यादा हो सकता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में इस साल का बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए पिछले साल का लक्ष्य 36015 बच्चों को टीकाकरण इस साल मानते हुए टीकाकरण शुरू किया गया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1827 बच्चों को टीकाकरण किया गया है। सभी सीएचसी पर अवकाश के दिन को छोड़कर रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है। बुुधवार व शनिवार को गांवों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान बच्चों का टीकाकरण बाधित हुआ है। अब बच्चों में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराया जाएगा।