फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Immunization of children by explaining to two families

तीन परिवारों ने बच्चों को टीकाकरण का किया विरोध

Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Immunization of children by explaining to two families
झिंझाना। स्वास्थ्य विभाग मिशन इंद्रधनुष द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण का कस्बे के तीन अल्पसंख्यक परिवारों द्वारा विरोध किया गया। सूचना पर पहुंचे एसीएमओ ने दो परिवारों का समझाकर उनके बच्चों का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष के तहत ब्लाक ऊन में सभी गांवों कस्बों में कैंप लगाकर छह जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए दो साल के बच्चों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। झिंझाना कस्बे में गाड़ीवाला चौराहे के निकट नई बस्ती में तीन परिवारों ने अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया। इसकी जानकारी मिलने पर एसीएमओ डा. नेतराम टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवारों को बताया कि टीका लगाने से बच्चे का काली खांसी, पोलियो, टीबी, गला घोंटू और चेचक जैसी घातक बीमारियों से बचाव होता है, लेकिन दो परिवारों को समझाने पर उन्होंने अपने बच्चों को टीका लगवाया। इसके अलावा कसबे के मेन बाजार में मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने पौत्र को टीका नहीं लगवाया गया। एसीएमओ ने बताया कि इस परिवार को भी समझाकर बच्चे को टीकाकरण किया जाएगा। एसीएमओ के साथ राजीव शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed