फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   IMA protested by tying a black band

आइएमए ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Sat, 19 Jun 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
IMA protested by tying a black band
शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते आईएमए शामली के पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। आसाम में चिकित्सक से मारपीट की घटना को लेकर आइएमए ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर और काला मास्क लगाकर विरोध जताया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर सरकार से कठोर कानून बनाकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

आइएमए शामली के अध्यक्ष डॉ. अकबर खान ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से कई चिकित्सक जूझ रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौच करते हुए अस्पताल को नुकसान पहुंचाते हैं। हाल ही में आसाम में चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना हुई। चिकित्सक और उनके प्रतिष्ठानों पर हमले की आइएमए कड़ी निंदा करती हैं। हमले की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को प्रोटेस्ट-डे के रूप में मनाया गया। चिकित्सकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर व काला मास्क लगाकर विरोध जताया। इसके बाद आइएमए की तरफ से डीएम जसजीत कौर को उनके कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया गया, जिसमें सरकार से कठोर कानून बनाकर सुरक्षा की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed